logo

रांची-नई दिल्ली के बीच डालटनगंज होकर चलेंगी एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

पलामू 4 मई : यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रांची-नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी। गाड़ी संख्या 02877/02878 रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन मुरी-बरकाकाना-टोरी-लातेहार-डालटनगंज-गढ़वा रोड-जपला-सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज-कानपुर के रास्ते चलायी जाएगी।
गाड़ी संख्या 02877 रांची-नई दिल्ली समर स्पेशल 10 मई से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रांची से 23:55 बजे खुलकर शनिवार को 2:40 बजे बरकाकाना पहुंचेगी। यहां से 2:45 बजे प्रस्थान करेगी और 3:53 बजे टोरी पहुंचेगी। यहां से 03:55 बजे प्रस्थान कर 4:20 बजे लातेहार पहुंचेगी। यहां से 04:22 बजे प्रस्थान कर 05:13 बजे डालटनगंज पहुंचेगी। यहां से 05:15 बजे आगे रवाना होगी और छह बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी। यहां से 06:05 बजे प्रस्थान कर 22:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02878 नई दिल्ली-रांची समर स्पेशल 11 मई से 29 जून तक प्रत्येक शनिवार को नई दिल्ली से 23:45 बजे खुलकर रविवार को 17:08 बजे गढ़वा रोड पहुंचेगी। यहां से 17:10 बजे प्रस्थान कर 17:40 बजे डालटनगंज पहुंचेगी। यहां से 17:42 बजे चलकर 18:40 बजे लातेहार पहुंचेगी। यहां से 18:42 बजे रवाना होगी और 19:10 बजे टोरी पहुंचेगी। यहां से 19:12 बजे चलकर 21:25 बजे बरकाकाना पहुंचेगी। यहां से 21:30 बजे प्रस्थान कर 00:15 बजे रांची पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 18 कोच होंगे।

0
378 views